फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोलर फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी

Sat, 09 May 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बा निवासी एक व्यक्ति से सोलर प्लांट फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना निवासी राजेंद्र ने बताया कि करमवीर सिंह तथा उसके सहयोगियों जुनैद और नीतू ने सोलर प्लांट फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि करीब साढ़े चार लाख रुपये फोनपे के माध्यम से करमवीर सिंह के खाते में भेजे गए, जबकि करीब 65 हजार रुपये जुनैद के खाते में ट्रांसफर किए गए।
इसके अलावा कुछ रकम नीतू को भी दी गई। करमवीर सिंह ने स्टाम्प पेपर पर रकम लेने की बात स्वीकार करते हुए शेष धनराशि लौटाने का वादा भी किया था, जिस पर गवाहों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें