फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उपरिगामी पुल की पांच मीटर की बनेगी सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल की पांच मीटर सर्विस लेन बनेगी। सर्विस लेन की भूमि का एस्टीमेट अपर दोआब चीनी मिल शामली आगामी 15 मई तक उत्तर प्रदेश सेतु निगम को सौंप देगा। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल का निर्माण शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक का उपरिगामी पुल निर्माण का मामला गत 13 साल से चल रहा है। वर्ष 2015 में तत्कालीन सांसद हुकुम सिंह ने रेलवे से तीस करोड़ रुपये की धनराशि का बजट स्वीकृत कराया गया था। रेलवे निर्माण खंड दिल्ली के अधिकारी उपरिगामी पुल का मिट्टी का नमूना ले चुकी थी। बाद में मेरठ-करनाल हाईवे एनएचएआई बागपत इकाई को हैंडओवर होने के बाद उपरिगामी पुल का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
डेढ़ साल पहले उपरिगामी पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरु हुई। 26 फरवरी 2024 को 89 रेलवे फाटक के उपरिगामी पुल का नई दिल्ली से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था। उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस के अधिकारियों ने 19 करोड़ 11 लाख रुपये और शामली नगरपालिका परिषद ने 32 लाख रुपये, एक करोड़ 25 लाख रुपये का बिजली लाइन खंभे शिफ्ट होने का एस्टीमेट उत्तर प्रदेश सेतु निगम को प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल का सर्विस लेन का मीटर चौड़ाई और कुल 1600 मीटर भूमि का एस्टीमेट आगामी 15 मई तक उत्तर प्रदेश सेतु निगम को प्राप्त हो जाएगा। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र कुमार ने बताया कि निगम मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक के उपरिगामी पुल और सर्विस लेन का संयुक्त एस्टीमेट शासन को धनराशि अवमुक्त कराने के लिए भेजा जाएगा।
शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद शामली चीनी मिल 1600 मीटर कुल भूमि को खाली करके निगम को सौंपेगा। रेलवे और सेतु निगम उपरिगामी पुल एवं सर्विस लेन निर्माण कार्य शुरु करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें