-5500 ई-रिक्शा हैं पंजीकृत, यातायात बाधित होने के चलते लिया निर्णय
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में दो हजार से अधिक अपंजीकृत ई-रिक्शा के खिलाफ परिवहन विभाग अगले सप्ताह से अभियान चलाएगा। इन ई-रिक्शा के कारण शहर और कस्बों में जाम की समस्या बनी हुई है।
जिले में करीब 5500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जबकि दो हजार से अधिक अपंजीकृत ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ई-रिक्शा चालक मनमर्जी से कहीं भी वाहन रोक देते हैं। इससे शहर से लेकर कस्बों तक यातायात बाधित होता है। फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, कैराना रोड, कांधला और जलालाबाद में अक्सर जाम लगता है। सवारी बैठाने और उतारने के लिए सड़क पर वाहन रोकने से पीछे के वाहनों की गति धीमी हो जाती है। इससे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवेश ने बताया कि अपंजीकृत ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। विभाग यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जाम की समस्या को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।