फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान टीला समिति ने एक लाख की सहायता राशि का चैक सौंपा

विज्ञापन
शामली डीएम जसतीत कौर को चैक देते हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं जनसेवा कार्यों के लिए एक लाख रुपये का चेक डीएम जसजीत कौर को दिया। उधर, खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार द्वारा अधिकृत जनपद की श्री पटेल सेवा खादी संस्थान जसाला के मंत्री विजेंद्र सिंह द्वारा खादी से निर्मित 500 मास्क और गीतावली खादी ग्रामोद्योग विकास संस्थान ऊंचा गांव के मंत्री सुभाष चौहान द्वारा 1500 मास्क एडीएम अरविंद कुमार सिंह को कोविड-19 महामारी से संघर्ष कर रहे योद्धाओं और जनमानस में वितरण हेतु उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

शामली में एडीएम अरविन्द कुमार को मास्क देते खादी ग्रामोद्योग के पदाधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें