फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
(सहारनपुर के ध्यानार्थ...)
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सहारनपुर जिले के थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी शेरपाल बृहस्पतिवार को अपने दोस्त संजू और राहुल के साथ बाइक से शामली में वकील से मिलने के लिए गए थे। वकील से मिलने के बाद वापस लौटते वक्त जब वह जलालाबाद कस्बे के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे। शोरशराबा होने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान घायलों में शेरपाल व संजू की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक पुलिस इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें