फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास की एक गठरी बन गई महिला के साथ दरिदंगी की वजह

विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद घटना स्थल पर जांच करने पहुंचा डॉग स्कवायड। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में घास की गठरी महिला से दरिदंगी की वजह बन गई। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। जिसे लेकर परिजन काफी आक्रोशित दिखाई दिए। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
विज्ञापन

महिला के परिजनों के मुताबिक महिला सुबह करीब 8-9 बजे पशुओं के चारा लेने निकली थी। रास्ते में आरोपी मिले और उससे चारा कटवाने के लिए कहा। महिला ने चारा काटने के बदले मजदूरी में घास की गठरी देने के लिए कहा। महिला ने चारा काट दिया। आरोपियों ने उसकी घास की गठरी अपनी बुग्गी में उसके घर पहुंचाने के लिए कहा। लेकिन आरोपी घास की गठरी लेकर नहीं पहुंचे। जिसके बाद महिला पहले आरोपियों के घर पहुंची। वहां भी गठरी न मिलने पर, वह गठरी तलाशते हुए जंगल में पहुंच गई। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।
डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची और सबूत जुटाए। ग्रामीणों के आक्रोश के सामने पुलिस बैकफुट पर दिखाई दी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव न उठने देने पर अड़ गए। जिसके चलते डीआईजी के साथ तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए।

महिला की हत्या के बाद घटना स्थल पर जांच करने पहुंचा डॉग स्कवायड।- फोटो : SHAMLI

महिला की हत्या के बाद घटना स्थल पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़।- फोटो : SHAMLI

महिला की हत्या के बाद हंगामा करते ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें