फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामौर में जर्जर खंभा टूटकर गिरा, दो किशोर घायल

विज्ञापन
कैराना के गांव मामौर में जर्जर विद्युत पोल गिरने से दो किशोरों के घायल होने के बाद गांव में हंगाम? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मामौर में जर्जर खंभा टूटकर गिरा, दो किशोर घायल
विज्ञापन

कैराना (शामली)। गांव मामौर में जर्जर हालत में खंभा टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दो किशोर घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मामौर में कई सालों से गांव के बीच में जर्जर हालत में खड़े खंभे पर विद्युत निगम द्वारा पिछले दिनों नये तारों की लाइन डाल दी गई थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जर्जर हालत में खड़ा खंभा बीच में से टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर 14 वर्षीय शाद पुत्र हकीम शाह और 11 वर्षीय हसीन पुत्र करीम शाह घायल हो गए। ग्रामीण फुरकान ने बताया कि पिछले दिनों विद्युत निगम की टीम द्वारा गांव में नई विद्युत लाइन डालने का कार्य किया गया था। गांव में खड़े जर्जर हालत में खंभे को उनके द्वारा बदलवाने की मांग की थी, लेकिन विद्युत निगम ने मनमानी कर पुराने जर्जर विद्युत पोल पर ही नई लाइन खींच दी। वही किशोरों के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीओ अतुल यादव का कहना है कि जिस ठेकेदार ने गांव में विद्युत लाइन खींची थी, उससे बात की गई हैं। ठेकेदार का कहना है कि ग्रामीणों ने ही खंभे बदलने नहीं दिया था। इसके अलावा वे खुद मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें