फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक धमाके ने छीन लिया वर्षो की मेहनत से खड़ा किया व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक धमाके ने बिखेर दिया पूरा व्यापार
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत के साथ ही उसी परिसर में स्थित वाटर प्लांट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाटर प्लांट के स्वामी ने प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली-सहारनुपर हाईवे स्थित स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से फैक्टरी के साथ ही उसी परिसर में चल रहे वाटर प्लांट का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वाटर प्लांट चलाने वाले मोहल्ला मिर्दगान निवासी पूर्व सभासद विनोद कुमार सैनी हादसे के तीसरे दिन रविवार को अपने प्लांट पर पहुंचे और वहां की हालत देखकर उनकी आंखें नम हो गई। उन्होंने बताया कि जून 2013 में अपने परिवार की गुजर बसर करने के लिए यहां वाटर प्लांट लगाया था, जिसकी कस्बे के साथ ही गांव देहात में सप्लाई करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दिसंबर 2014 में इसी प्लांट के भवन में इरफान और फरमान को पटाखा फैक्टरी के लिए किराये पर दिया था, जिसके लाइसेंसधारक व मानक पूरे होने के दस्तावेज उन्होंने दिखाए थे, लेकिन शुक्रवार को यहां पर धमाके के बाद सब कुछ बिखर गया। कुछ भी शेष नहीं बचा। बैक से करीब तीन लाख रुपये का कर्ज लेने के बाद इस कारोबार को खड़ा किया था, उस पर अब पूरा परिवार निर्भर था। घर में दो भाई और चार बहनों के साथ दो बच्चे हैं, जो उनके इसी कारोबार पर निर्भर थे। रविवार को विनोद ने अपने परिवार के लोगों के साथ वारदात स्थल पर पहुंचकर वाटर प्लांट के ध्वस्त हुए अवशेषों का उठाया। परिवार के लोगों ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें