थानाभवन। कस्बे में 156 घंटे का महा सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, पीपी किट वितरण कार्यक्रम हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुशयदा, अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी सफाई मित्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने सफाई मित्रों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस माैके पर डॉ. विकास और डॉ. मोनू आदि मौजूद रहे। संवाद