फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 94 नए कोरोना संक्रमित मिले, 125 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 94 नए कोरोना संक्रमित मिले, 125 हुए ठीक
विज्ञापन

शामली। जिले में लगातार छठे दिन भी नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मंगलवार को जिले में 94 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 125 ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1453 हो गई है।
शामली शहर के विभिन्न मोहल्लों के करीब 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव सुन्ना में एक, कांधला में चार, सिलावर में दो, थानाभवन में चार, गोगवान में एक, माजरा में दो, बनत में दो, चौसाना में एक, भभीसा में दो, डांगरोल में दो, हसनपुर में एक, धनैना में एक, गोहरनी में तीन, फतेहपुर में एक, हिरनवाड़ा में एक, लांक में तीन, काबड़ौत में दो, आदमपुर में तीन, कुड़ाना में तीन, भाज्जू में चार, नंगली में एक, बलवा में चार, टपराना में एक, भैंसवाल में एक, डुंगर में तीन, रसूलपुर गुजरान में तीन, आल्दी में दो, झिंझाना में दो, ऊन में एक, बाबरी में पांच, कुतुबगढ़ में एक, मानकपुर में दो, हसनपुर लुहारी में एक, पिंडोरा में एक, सिकंदरपुर में एक, सिंभालका में तीन, लिसाढ़ में दो, महावतपुर में एक, बधेव में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 1483 सक्रिय केस में 1368 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को कैराना सीएचसी, उंचागांव, जहानपुरा व नगर पालिका में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 132 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की, जिसमें एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसे मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया। 123 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें