फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में शामली के 938 अभ्यर्थी सफल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश में हुई पुलिस भर्ती का परिणाम घोषित हो गया है। जनपद के 938 अभ्यर्थी पास हुए हैं। पिछले साल हुई परीक्षा में शामली के ही युवक ने प्रदेश टॉप किया था।
विज्ञापन

परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। सोमवार शाम को परिणाम जारी किए गए। इसमें जनपद के कुल 938 अभ्यर्थी पास हुए हैं। हालांकि जिला स्तर पर अभी परिणाम नहीं पहुंचे हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शामली जिले में पुलिस कर्मियों की ज्यादा कमी नहीं है। बहुत कम स्टाफ की कमी है जो इस बार होने वाली भर्ती से पूरी हो जाएगी। इस भर्ती से करीब 20 प्रतिशत महिला पुलिस कर्मियों को भी रखा जाएगा इसलिए महिला पुलिस की कमी भी दूर होगी। एसपी ने बताया कि शासन स्तर से अभी तक रिजल्ट की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। अभ्यर्थियों के नाम आदि पूरी जानकारी बात में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें