शामली। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कैराना लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु मतदान कार्मिकों का आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण वीवी इंटर कॉलेज में दोनों पालियों में शुरू हो जाएगा।
27 मार्च तक दोनों पालियों में चलने वाला प्रथम पाली का प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से शुरू होकर 12.30 एवं द्वितीय पाली दोपहर 01.30 से शुरू होकर शाम पांच बजे तक प्रतिदिन मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण 24, 25, 26 मार्च प्रशिक्षण दिया गया है। 27 मार्च को अन्य जनपद से प्राप्त कार्मिक समय प्रात: नौ बजे से 12.30 बजे तक प्रशिक्षण लेंगे। जिले के मतदान कार्मिक के रूप में जनपद शामली के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर-बिजनौर, अलीगढ़-बरेली से 808 मतदान कार्मिक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की ड्यूटी लगाई गई है। जिनका प्रशिक्षण भी उसी दिन ही वीवी इंटर कॉलेज शामली में संपन्न होगा।