भगवान शंकर की झांकी को फूलों से सजाया
जलालाबाद। प्राचीन शिवालय गांधी चौक में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भगवान शंकर की भव्य झांकी को फूलों से सजाया गया। भजन गायकों ने भगवान शंकर के भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक झूमे । भगवान शिव की महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पंडित राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र भगत, अवनीश आहुजा, बोधराज नारंग, रोबिन वालिया, डाक्टर शिवकुमार आदि का सहयोग रहा।