फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगर समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। धनगर समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। ंमंगलवार को ऑल इंडिया धनगर महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र धनगर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वे गड़रिया जाति की उपजाति (धनगर) समाज से है। यह जाति अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है। इसके बाद भी तहसीलदार और लेखपाल धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे है। उन्होंने डीएम से अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की। इस अवसर पर मनोज कुमार, मांगेराम, संदीप कुमार, शिवप्रकाश, कमल, संजीव धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें