शामली। बनत के देवी उमरा कौर में आरोग्य भारती की ओर से आयोजित चार दिवसीय आरोग्य मित्र प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय आयाम प्रमुख डाक्टर मुुरलीकृष्णन और प्रधानाचार्य देेवेंद्र पाल राणा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मानसिक रोगों के उपचार व बचाव की जानकारी दी। डाक्टर जगमोहन सिंघल ने शारीरिक रचना, डाक्टर पीके गोयल ने अग्नि व रोड एक्सीडेंट होने पर प्राथमिक उपचार, डाक्टर देवेश कुमार ने दिनचर्या किस प्रकार की होनी चाहिए? की जानकारी दी। इस दौरान डाक्टर रामअवतार तायल, राजकुमार, कदम चंद, नरेेश कुुमार मौजूद रहे।