फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला एसडीओ मिले ड्यूटी से नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/कांधला। उपजिलाधिकारी डा. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को कैराना और कांधला के विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टरों की जांच की। कैराना में एसडीओ ड्यूटी पर मौजूद मिले जबकि कांधला एसडीओ सुबह 11 बजे तक भी अपने कार्यालय नहीं पहुंच पाए थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि एसडीओ प्रतिदिन मेरठ से आते जाते हैं। 12 बजे तक ही आफिस में आते है। कर्मचारियों ने बताया कि एसडीओ छुट्टी पर गए है, लेकिन इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला। इस दौरान सुरक्षा गार्ड कान में लीड लगाकर मोबाइल में गाने सुनता मिला। एसडीएम ने उसे फटकार लगाई। जेई संदीप कुमार से अभिलेख लेकर जांच की। लोगों की वीडियोग्राफी कराई गई। इस मामले में एक्सईएन को अवगत कराने के साथ ही डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने एसडीओ को विद्युत हेल्पलाइन नंबर के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें