फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भक्ति पर आधारित बच्चो ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। एसडीएस स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, प्रसन्न चौधरी, अनिल चौहान व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक क्रांति कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने गीत चंदा ने पूछा तारो से ,छोटा बच्चा जानके ना आंख दिखाना रे, जय गणेश देवा व स्वागत गीत सोने की चिड़िया के देश पर रंगारंग पेशकश किए। बूढे़ मां बाप को वृद्धा आश्रम छोड़ने को लेकर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा के पूर्व सांसद हुकम सिंह के जीवनी पर एक लघु नाटक प्रस्तुत की। स्कूल प्रबंधन की ओर से पिछले वर्ष इंटर में 95 प्रतिशत अंक लाने पर शिवम आर्य को 5100 हजार रुपये का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल में दिपांशी ने 93 प्रतिशत अंक लाने पर 2100 हजार रुपये का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया। 90 प्रतिशत अंक लाकर विनय राठी व हरजीत को 5100 सौ रुपये का चेक देकर व विनय राठी को हाल ही में एयरफोर्स में चयनित होने पर बधाई दी। यशवंत यादव, रजत राठी, आरजू तोमर, मान्या सरोहा, अमरदीप, गुरदीप को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने बताया कि इंटर और हाईस्कूल में टाप करने पर स्कूल की ओर से स्वर्गीय शिवकुमार आर्य स्कालरशिप के अनुसार एक लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन से श्रीपाल आर्य, डॉक्टर लोकेश तोमर, प्रधानाचार्य सतीश भटनागर, सुमित चौहान, रविंद्र मलिक, अंकिता बालियान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें