फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 परिवारों को बांटे गए फ्री गैस-चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बुधवार को ग्राम दभेड़ीखुर्द में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री एवं ग्राम प्रधान के पति चौधरी मुंशाद अली चौहान द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत कैंप आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मृगांका सिंह ने 150 पात्र महिलाओं को एक-एक गैस सिलिंडर, चूल्हा, रेगुलेटर तथा पाइपों का वितरण किया। ग्राम प्रधान के पति चौधरी मुंशाद अली चौहान ने कहा कि गांव में अभी तक 146 पात्रों के शौचालय बन चुके हैं, जबकि 153 नए चयनित हो गए हैं, जिनका पैसा आवंटित हो गया है। एक-एक किश्त आ चुकी है और निर्माण कार्य जारी है। मौके पर जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा आरिफ हवारी, गैस एजेंसी मैनेजर आरिफ, इस्लाम, जमील, यासीन, फारूक, हाजरा, हसीबा, राशिदा, तारो, खुर्शीदा, जन्नो, फरजाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें