शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा
ऊन। बुधवार को तहसील ऊन के कर्मचारियों और अधिकारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। शहीदों के बलिदान दिवस पर अधिकारियों ने कहा कि देश की जनता आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी। ब्लॉक ऊन में भी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर तेजपाल सिंह ,राजकुमार तायल, संदीप कुमार, मुकेश सैनी ,विनय कुमार, दुष्यंत राणा आदि मौजूद रहे।