शामली। विजय लक्ष्य-2019 के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से दो दिवसीय कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। पहले दिन ऊन मंडल ने शामली को, कंडेला ने जलालाबाद को और बनत ने कांधला मंडल को हराया।
बीएसएम पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला अध्यक्ष पवन तरार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, बीएसएम स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल ने कहा कि कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है। जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रुझान पैदा हो। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा की युवा मोर्चा कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा से युवाओं को संगठित कर सामाजिक ढांचा मजबूत करना है। पहले दिन प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच हुए। जिसमें नॉकआउट स्टेज पर शामली-ऊन, जलालाबाद-कंडेला और बनत-कांधला मंडल का मैच हुआ। जिसमें ऊन, बनत, कंडेला मंडल विजय रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन कैराना एलम मंडल प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में सभी 10 मंडलों की टीम प्रतिभाग करेंगी। जिला संयोजक तेजस्वी पंवार, सह संयोजक बंटी तोमर, सोनू चौहान, जिला महामंत्री नंदू राणा, देवाशीष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनीत मलिक जिला मंत्री अंकित गुप्ता, जिला मंत्री रोहित विश्वकर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष भटनागर, नगर मंडल महामंत्री राहुल शर्मा, कंडेला मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, कांधला मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, राहुल गोस्वामी नगर, मंत्री मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।