शामली। एसपी अजय कुमार ने बताया कि साइबर सैल को जाट रेजीमेंट बरेली में हवलदार राहुल मलिक निवासी लांक, शुभम निवासी कांधला, गुलिस्ता निवासी हींगवाड़ा, सुभाष निवासी भाज्जू और शान्तनु मलिक निवासी हसनपुर ने अलग-अलग तिथि में एंड्रॉइड फोन खोने की सूचना मिली थी। साइबर सैल प्रभारी रहे आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने इन खोए हुए मोबाइल को प्राथमिकता के आधार पर सर्च कर बरामद कर लिया। बरामद हुए मोबाइल की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। रविवार को पुलिसलाइन में लोगों को उनके मोबाइल सौंपे गए। मोबाइल पाकर लोग खुश नजर आए। इस दौरान थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे।