फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने किया क्षेत्र का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक ने सर्वे किया
विज्ञापन

कैराना। लखनऊ से आए मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कैराना में पहुंचकर क्षेत्र का सर्वे किया। इस दौरान वैज्ञानिक यमुना नदी पर भी पहुंचे और आसपास के भौगोलिक क्षेत्र की जानकारी ली। यमुना के पानी के नमूने भी वे ले गए हैं। क्षेत्र में मौसम के बदलाव पर मौसम विभाग की कड़ी नजर रहती है। बृहस्पतिवार को लखनऊ से मौसम विभाग के वैज्ञानिक डी डी आर्य कैराना पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील में लगे वर्षा मापक यंत्र को देखा। इसके बाद वो हरियाणा पानीपत सीमा पर स्थित यमुना नदी पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने यमुना नदी के आसपास की भौगोलिक स्थिति को देखा। इसके अलावा उन्होंने यमुना नदी से पानी के नमूने भी लिए। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा समय समय पर मौसम में आने वाले बदलाव के लिए सर्वे किया जाता रहता है। बाद में वो सहारनपुर के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें