तहसील पर प्रदर्शन कर मांगा भुगतान
कैराना। राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा ने गन्ना बकाया भुगतान सहित कई मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा के जिला महासचिव राजन जावला डांगरौल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन पत्र में कहा कि किसानों का पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण किसान परिवारों सामने गुजारे का संकट खड़ा हो गया है। किसान की स्थिति ठीक नहीं हैं। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। छात्रसभा ने गन्ना भुगतान जल्द कराने, बदतर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सड़कों को गड्ढामुक्त करने, फजलपुर-मायनर कांधला की क्षतिग्रस्त पुलिया का तत्काल निर्माण कराने तथा प्रदेश में हो रहे पेपर लीक में धांधली को बंद कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चौधरी सुहैल, अरशद, इंतजार, महताब, वसीम, शाहरुक, सलमान, अनम, सावेज आदि रहे।