कैराना। एसडीएम के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के यहां छापेमारी की। इस दौरान एक दुकानदार का चालान किया गया।
बुधवार को नायब तहसीलदार कामेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में श्रम विभाग की प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने पुलिस टीम के साथ नगर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के यहां छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पालिका बाजार के बराबर में मार्केट में एक दुकान खुली मिली, जिसका मौके पर चालान कर दिया गया। इसके बाद टीम की छापेमारी की खबर फैलने से अन्य दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और अपनी दुकानों के शटर डालकर निकल गए। टीम ने चौक बाजार, सर्राफा बाजार, जोड़वा कुआं, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार में भी छापेमारी अभियान चलाया।