फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने की भूमि की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि की पैमाइश की
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे वासियों की शिकायत के बाद सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश की। नगर पंचायत की ओर से थाने के समीप स्थित श्मशान घाट के निकट नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायत कर बताया था कि नाले के निर्माण में सड़क के रास्ते को भी नाले में शामिल किया जा रहा है। इससे यहां लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत के बाद सोमवार को लेखपाल सुरेश पाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश की। टीम ने बताया कि पैमाइश के बाद वह अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें