कैराना। 19 जनवरी की रात किलागेट चौकी क्षेत्र के चौक बाजार में सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूचना पर सामाजिक संस्था अंजुमन खिदमत-ए-खल्क के अध्यक्ष हाजी नसीम मंसूरी और अन्य कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। शव मुस्लिम होने एवं उसके कोई वारिस नहीं होने के कारण सुपुर्दगी में दिए जाने का आग्रह किया। इसके बाद कैराना लाकर शव को धार्मिक परंपराओं के साथ निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।