फोटो...
ऊन। कस्बे में ऑर्गन्स चैरिटेबल सोसायटी की ओर से जीआईआईटी कंप्यूटर सेंटर में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को रोजगार मेले में आदित्य बिडला ग्रुप के प्रतिनिधि शाह फैसल खान ने छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिए। बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कार्यक्रम में 27 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीपीएमयू शामली जसविंदर सिंह सेंटर प्रबंधक अजय कुमार अरोरा, पवन भाटीवाल, अंकित कुमार आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मेले में 52 बच्चों ने प्रति भाग लिया।