फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्पाइन के निशानेबाजों ने बुढ़ाना में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बुढ़ाना में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में एल्पाइन के निशानेबाजों ने पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कस्बे के एल्पाइन इंटर नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में आयोजित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मेमोरियल शूटिंग रेंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। जिसमें जनपद शामली, मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों के लगभग 15 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं में से नितिका तोमर, श्रुति सिंघल, अपूर्व गर्ग, अनुराग पुंडीर ने रजत पदक व तनु पुंडीर ने कांस्य पदक जीता। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर कोच अवधेश कुमार के साथ छात्र-छात्राओं का कॉलेज प्रबंध समिति व प्रधानाचार्या आदेश सिसौदिया ने आशीर्वाद देते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। उप प्रधानाचार्य एसके सिरोही ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें