थानाभवन। गन्ना सहकारी समिति में आयोजित पांच दिवसीय किसान मेले में किसानों को गन्ने से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। इस दौरान सचिव गन्ना समिति धनंजय सिंह ने बताया कि मेले के दौरान वह किसान अपनी समस्याएं रख सकते हैं। जिनके गन्ने की फसल का रकबा घट गया है या फिर बढ़ गया है। साथ ही यदि किसी किसान का खाता संख्या गलत दर्ज हो गया है, तो वह भी अपने खाता संख्या को ठीक करा सकता है। साथ ही मेले के दौरान किसानों की समस्याओं को भी सुना गया। अधिकारियों ने बताया कि मेला सोमवार से शुरू किया गया है। जो पांच दिन तक चलेगा।