जलालाबाद। कस्बे में मोहर्रम के मद्देनजर मजलिसों का दौर चल रहा है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। रविवार दोपहर को मोहर्रम को लेकर एएसपी ने थानाभवन थाने के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। वहीं, कस्बे में पहुंचकर जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। मोहर्रम के जुलूस के प्रमुख केंद्र बावला कुआं से लेकर इमाम बाड़ा, कल्लूशाह, दरबार शरीफ इमामबाड़ा आदि स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं सीओ भवन अरविंद राठौर व चौकी प्रभारी पवन सैनी को जुलूस के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।