थानाभवन। ऐच्छिक ब्यूरो में सुनवाई के दौरान टीम ने चार मामलों में समझौता कराया। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह राठौर के मुताबिक थानाभवन निवासी इशराना पत्नी साजिद व नीता पत्नी संजू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसका रविवार को दोनों पक्षों को समझाकर सुलहनामा करा दिया। इसके बाद दोनों एकसाथ घर चले गए। वहीं, गौसगढ़ निवासी भारती पत्नी रवि व गढ़ीपुख्ता निवासी मीना पत्नी तिरसपाल के बीच चल रहे विवाद को भी रविवार को सुनवाई के दौरान समझौता करा दिया।