युवा सर्वसमाज एकता सेवा समिति का गठन
शामली। नगरपालिका परिषद के अतिथि कक्ष में युवा सर्व समाज एकता सेवा समिति का गठन किया गया। समिति मेें अरविंद झंझौट को अध्यक्ष, बिलाल अली कैराना को उपाध्यक्ष, वसीम अहमद को महासचिव, अब्दुल कादिर को सचिव, सावेज अब्बासी कोषाध्यक्ष, दानिश अली को सहायक कोषाध्यक्ष व शमीम अहमद, नदीम त्यागी, मोहम्मद फैज, मोहम्मद सलमान, रिहान आदि को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरविंद झंझौट ने कहा कि सर्वसमाज एकता सेवा समिति समाज में भाईचारा कायम करेगी। बैठक में नंदूप्रसाद, प्रमोद कश्यप, वर्गीश झंझौट, मुकेश कुुमार, अरुण, सलमान खान, रिहान, दिलशाद आदि मौजूद रहे।