फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से परेशान लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

कांधला। तालाब की भूमि पर हुए अवैध कब्जे के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई और गांव में जलभराव हो गया। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू कांधला खंड विकास कार्यालय की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इसमें गांव गढीराढ़ा, गांव गढ़ी रख्खा, गांव गढ़ी श्याम, गांव गढ़ी दौलत के मजरा आते हैं। गांव गढ़ी दौलत में गांव के पानी की निकासी के लिए दो तालाब हैं, लेकिन कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के चलते तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया है। ग्रामीण बिल्लू, राममेहर, सादिक, सालिम, सुल्तान, शहजाद, अमित, कालू, उमरदीन, दिनेश आदि के अनुसार अधिकारियों को कई बार मौखिक व लिखित शिकायत करके तलाब की भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने व खुदाई कराकर पानी की निकासी कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई आज तक हो पा रही है। बारिश का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। समस्या का समाधान नहीं हो पाने के कारण शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें