स्कूल में किया पौधरोपण
जलालाबाद। कस्बे के गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रांगण में छात्राओं ने फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। जलालाबाद के गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में कालेज की छात्राओं ने फलदार-छायादार पौधे रोपित किए गए। कॉलेज की उप-प्रधानाचार्य संतोष शर्मा ने जीवन में पौधों का महत्व बताते हुए सभी छात्राओं को उनकी देखभाल रखने की जिम्मेदारी सौंपी। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में इंटर की नीशू शर्मा, काजल रानी, आइसा, शीतल सैनी, तनु राणा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रधानाचार्या सरोजबाला, संतोष शर्मा, रजनी जुनेजा, सीमा तोमर, अंजु नारंग मौजूद रही।