फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म और बैग पाकर खिलें बच्चों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बुधवार को शामली के समीप गांव मुंडेट कला स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल नंबर 1 में यूनिफार्म और बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा और क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे। उन्होंने स्कूल के लगभग 198 छात्र-छात्राओं को दो-दो जोड़ी यूनिफार्म और बैग का वितरण किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शासन द्वारा जल्द ही बच्चों के लिए मौजे और जूते भी मिल जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र बालियान ने भी सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। बीएसए और विधायक ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण करते हुुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, रश्मि रानी, एनपीआरसी अजय वर्मा, प्रधान राजपाल निर्वाल, स्मृति सिंह, मीनाक्षी, साक्षी जैन, बालेश, मानसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें