फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ा, लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ा, लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे
विज्ञापन

शामली।
पौधरोपण के लिए शासन ने जिले का लक्ष्य बढ़ा दिया है। शासन ने विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है, जो 15 अगस्त तक पूर्ण किया जाना है।
बुधवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण हर मनुष्य के लिए जरूरी है। उसके अनुपात में पौधरोपण बहुत कम है। यदि अभी पौधरोपण के प्रति जागरूकता नहीं बढ़ेगी, तो भविष्य में बड़ा संकट सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागों के लिए पौधरोपण का अलग अलग लक्ष्य शासन ने निर्धारित कर दिया है, जिसे हर हालत में पूरा करना है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम की मॉनीटरिंग भी कराई जाएगी, जिसके चलते पौधरोपण करने के दौरान फोटोग्राफ भी करा लें। वहीं, जिला वनाधिकारी सूरजपाल ने बताया कि वन विभाग की नर्सरी के पास फिलहाल करीब पांच लाख पौधे मौजूद हैं, जिनमें से 2.77 लाख पौधे वन विभाग को रोपने हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी प्राइवेट नर्सरी से भी पौधों की खरीद करके पौधरोपण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में करीब साढ़े पांच लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य था, जिसे अब शासन ने बढ़ाकर 10,11,106 कर दिया है। यह लक्ष्य प्रत्येक विभाग में बांटकर पौधरोपण कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला वनाधिकारी सूरजपाल, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पौधरोपण का विभागवार लक्ष्य
वन विभाग -- 2,77,643
ग्राम्य विकास विभाग - 252328
राजस्व विभाग - 146035
पंचायती राज विभाग - 146035
आवास विकास - 7680
औद्योगिक विकास विभाग - 6654
नगर विकास विभाग - 15360
लोक निर्माण विभाग - 14357
सिंचाई विभाग - 13320
रेशम विभाग - 2654
कृषि विभाग - 7680
पशुपालन विभाग - 5320
पुलिस विभाग -- 7680
उद्यान विभाग -- 33333
रेलवे विभाग -- 5987
परिवहन विभाग -- 3680
स्वास्थ्य विभाग -- 7987
श्रम विभाग -- 4013
उच्च शिक्षा विभाग-- 6653
प्राविधिक शिक्षा विभाग -- 7147
बेसिक शिक्षा विभाग -- 5507
माध्यमिक शिक्षा विभाग-- 8013
विद्युत विभाग -- 5320
उद्योग विभाग -- 8480
सहकारिता विभाग -- 4880
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें