फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मेरिट से एमए और एमएससी में हुए केवल 145 दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद के डिग्री कॉलेजों में पीजी कोर्सों में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। शनिवार तक सभी कॉलेजों में एमए और एमएससी में पहली मेरिट से दाखिले होते रहे। अंतिम दिन तक सभी संकायों में केवल 145 दाखिले हुए। चारों कॉलेजों में एमए और एमएससी में 820 सीटें हैं। जबकि सीटों के सापेक्ष सभी संकायों में केवल 725 पंजीकरण हो पाए थे। इसके बाद अब खाली सीटों पर दूसरी मेरिट जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
जनपद के चारों कॉलेजों में एमए और एमएससी के सभी संकायों में 820 सीटों के सापेक्ष केवल 145 दाखिले हो सकें। इसके बाद अब दूसरी मेरिट जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें शामली के वीवी पीजी कॉलेज में एमए हिंदी में 60 सीटों के सापेक्ष 18 पंजीकरण हुए थे और चार दाखिले हुए हैं। एमए अर्थशास्त्र में 60 सीटों पर 45 पंजीकरण हुए और 16 दाखिले हो चुके हैं। अंग्रेजी में 60 सीटों के सापेक्ष 26 पंजीकरण हुए और पांच दाखिले हो चुके हैं। एमए गणित में 60 सीटों पर एक पंजीकरण हुआ एक दाखिला हो चुका है। एमएससी गणित में 60 सीटों पर 80 आवेदन आए और 34 दाखिले हो चुके हैं। राजनीति विज्ञान में 60 सीटों के सापेक्ष 46 पंजीकरण हुए और एक दाखिला हो पाया। जबकि विजय सिंह पथिक कैराना में एमए हिंदी में 60 सीटों पर 17 पंजीकरण हुए थे और आठ दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी में 60 सीटों पर 18 पंजीकरण हुए और आठ दाखिले हुए। इतिहास में 60 सीटों पर 22 पंजीकरण हुए और आठ दाखिले हुए। समाजशास्त्र में 60 सीटों पर 45 पंजीकरण हुए व 13 दाखिले हो चुके हैं। उधर, कांधला राजकीय पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र में 60 सीटों पर 13 पंजीकरण हुए और चार दाखिले हो चुके हैं। वहीं शामली के आरके पीजी कॉलेज में एमएससी विज्ञान में वनस्पति विज्ञान में 30 सीटों पर 46 पंजीकरण हुए, 12 दाखिले हो चुके है। रसायन विज्ञान में 20 सीटों पर 61 पंजीकरण हुए और 10 दाखिले हो चुके है। भौतिक विज्ञान 20 सीटों पर 44 पंजीकरण हुए जिनमें से नौ दाखिले हो चुके हैं। इसके साथ ही एमएएसी कृषि में सस्य विज्ञान में 30 सीटों के सापेक्ष 210 पंजीकरण हुए है और पहली मेरिट से कोई दाखिला नहीं हो सका है। यूजी और पीजी में कम पंजीकरण होने के चलते सोमवार से पंजीकरण फिर से शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


यूजी कोर्सों में दूसरी ओपन मेरिट के लिए कॉलेजों में ऑफर लेटर हो रहे जमा
शामली। बीए, बीएससी और बीकॉम में पहली ओपन मेरिट से दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद अब दूसरी ओपन मेरिट के लिए सभी डिग्री कॉलेजों में दाखिले से वंचित छात्र-छात्राओं से ऑफर लेटर जमा कराए जा रहे। शनिवार को कॉलेजों में छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर जमा करने के लिए पहुंचे। प्राचार्यों ने बताया कि सोमवार 12 बजे तक ऑफर लेटर जमा कराने का समय है। जिसके बाद दूसरी ओपन मेरिट तैयार कर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी ओपन मेरिट में सभी वंचित छात्रों को दो-दो कॉलेज और दो-दो संकाय भरने का मौका दिया जा रहा है। वह कॉलेज में किसी भी संकाय में खाली सीट होने पर दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें