फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के हिन्दू संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन
विज्ञापन

थानाभवन। फेसबुक पर देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी डालने की वजह से आरएसएस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। थानाभवन पुलिस को तहरीर देकर कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव भनेडाउद्दा निवासी आरएसएस के सह खंड कार्यवाह योगेंद्र सिंह ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसमें बताया कि गांव के ही अलग-अलग समुदाय के दो युवकों के बीच फेसबुक पर पिछले कुछ दिनों से किसी पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी तनातनी के चलते दो दिन पूर्व दूसरे समुदाय के युवक ने देवी देवताओं
विज्ञापन
विज्ञापन

के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवी-देवताओं के बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भूपेश ठाकुर, अजय कुमार, विक्की भाटिया, मोनू राणा, सोहन चौहान, दुश्यंत उपाध्याय आदि शामिल रहे। वहीं, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की रही है। यदि आपत्तिजनक टिप्पणी डाली गई है, तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें