एनसीसी कैडेट को योगाभ्यास कराया
शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में चल रहे 85वीं यूपी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन पंतजलि योग पीठ एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी व योग प्रशिक्षक मनोज गोस्वामी द्वारा कैडेटों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान बटालियन के हवलदार मेजर ने 22 रायफल से कैडेटों को सटीक फायरिंग के नियम मजबूत पकड़ कारगर रेंज, मजल वेलोसिटी खोलना जोड़ना, वजन आदि के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। योग प्रशिक्षक मनोज गोस्वामी ने कैडेटों को ताड़ासन, भ्रामरी, कपाल भांति, अनुलोम- विलोम, शीर्षासन आदि योगासन का छात्र जीवन में क्या महत्व समझाया। शिविर में लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ने सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता विषय पर व्याख्यान दिया। एनएस मान के नेतृत्व में दाएं मुड़ और बाए मुड़ आदि का अभ्यास कराया गया।