फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में चौथे जुमे को नीला रोजा मस्जिद, मनिहारान, मस्जिद अल्लादिया, पीरखोन, इमाम साहब, शेखो मैदान, कुरैशियान आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मस्जिद अल्लादिया के मोहतमिम मौलाना अकरम साहब ने नमाजियों को समझाया कि रमजान का पूरा माह रहमतों का माह है। सच्चे दिल से तौबा करने वाले बंदे के अल्लाह सभी गुनाह माफ कर देता है। ज्यादा से ज्यादा कुरान करीम की तलावत करना, इमदाद करना, फितरा निकालना, जकात निकालना, अल्लाह की अकीदत है। उन्होंने देश एवं कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई। इसके अलावा मोहतमिम अकील उर्रहमान ने मस्जिद तलाही वाली में नमाज कराई। थाना प्रभारी एमएस गिल ने सभी मस्जिदों पर पुलिस व्यवस्था के इंतजाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें