फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सीखें आत्मरक्षा और स्वस्थ रहने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

संस्कृति जागरण मंच की ओर से दस दिवसीय आत्मरक्षा शिविर में बच्चों को बौद्घिक ज्ञान के साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे आत्मरक्षा शिविर का बृहस्पतिवार को पांचवां दिन रहा। शुभारंभ ध्वज प्रणाम से हुआ। प्रथम चरण में बच्चों को वार्मअप के लिए खेल खिलाए गए। जिसके बाद योग का अभ्यास कराया। जिसमें अनुलोम विलोम, शीर्षासन, कपालभाति, चक्रासन सिखाए। जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया। वहीं लक्ष्य साधने के लिए शूटिंग का अभ्यास कराया। बौद्घिक सत्र में प्रदत्त विषय, आदर्श दिनचर्या, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की गई। डॉ. रजत तायल ने बच्चों को स्वस्थ अच्छा रखने की जानकारी दी। बताया कि सुबह खाली पेट पानी पीना चाहिए। सूर्योदय से 45 मिनट पूर्व उठना चाहिए। इस दौरान राकेश गर्ग, हरिशंकर, अरविंद, प्रदीप, विनय, नवीन, प्रमोद, विकास, राहुल, ललित, विकास, विनोद, अशोक, मनोज, संजय, अनुज, विनित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें