कांधला (शामली)। जिला बागपत के गांव रमाला निवासी सागर अपने मित्र गांव ककड़ीपुर निवासी आकाश और राकेश के साथ किसी काम से रविवार दोपहर शामली जा रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे गांव नानूपुरी मोड़ के समीप पहुंचे तो शामली की ओर से आ रही बस की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। यात्रियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हे मेरठ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।