फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद, नोएड़ा और मुजफ्फरनगर के शूटरों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव लिलौन में शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन गाजियाबाद, नोएडा और मुजफ्फरनगर के शूटरों ने दबदबा बनाते हुए बढ़त बनाई।
विज्ञापन

मुनव्वर मंसूूरी क्लब में चल रही चौथी सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप में रविवार को निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुजफ्फरनगर के लक्ष्य बालियान ने सब जूनियर पिस्टल स्पर्धा में 183 अंक का स्कोर खड़ा कर बढ़त बनाई। परनव शर्मा मुजफ्फरनगर ने सब जूनियर वर्ग में 159 का स्कोर बनाकर बढ़त बनाई। मुजफ्फरनगर के आमीर अली ने 371 का स्कोर बनाकर बढ़त बनाई। गाजियाबाद के गौरव पांचाल ने 373 का स्कोर बनाकर बढ़त बनाई। गाजियाबाद के आमीर ने 349 का स्कोर बनाकर बढ़त बनाई। राजपूत रेजिमेंट आर्मी के निशानेबाज ने 571 का स्कोर बनाकर बढ़त बनाई। वहीं नोएडा की अनीता ने एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में 363 का स्कोर बनाकर बढ़त बनाई। नोएडा की गार्गी ने 349 का स्कोर बनाकर बढ़त बनाए हुए है। इस दौरान मनीष बालियान, हसन मलिक, शैंकी, रणदीप, चंदन, राजकुमार, मुनव्वर मंसूरी, अहसान अली, आशीष कुमार, हारुन, नदीम मंसूूूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें