फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाब से अवैध कब्जा हटाए जाने को ग्रामीणो का हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

तालाब पर अवैध कब्जा किए जाने पर पानी की निकासी का समाधान न होने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को ग्रामीण मजबूर होंगे।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर में करीब चार हजार लोगों की आबादी है। जिसमें पानी की निकासी के लिए गांव के बीच वर्षों पुराना एक तालाब स्थित है, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से इस तालाब पर कब्जा कर लिया है। पूर्व में जब मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई थी तो तालाब का कुछ हिस्सा प्रशासन ने मुक्त करा दिया था। मगर एक वर्ष पूर्व कुछ लोगों के द्वारा तालाब की भूमि पर फिर से अवैध कब्जा कर लिया गया। जिसके कारण गांव में पानी की निकासी के लिए लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। पानी को निकासी न मिलने के कारण गांव में नालियों से पानी सड़कों पर भरा रहता है लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। बीमारी फैलने का ग्रामीणों में पूरा भय बना रहता है। कभी तो पानी को निकासी न मिलने के कारण लोगों के घरों में घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विनोद, देवेंद्र, सुमेर, राहुल, उपेंद्र, सुशील कुमार सहित कई अन्य ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत करके समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन बार बार शिकायत के बाद भी समस्या का कोई समाधान नही हो पाया। इससे आक्रोशित गांव के लोगों नेे रविवार को गांव में ही हंगामा प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने एक बार फिर से संबधित अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उक्त प्रकरण में जल्द सुनवाई नही हो पाई तो ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान के लिए जल्द जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें