फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया टूटने से कस्बे के लोगो मे रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला सरावज्ञान नन्ने की धर्मशाला के समीप कई दिन पूर्व पालिका प्रशासन की ओर से नाले पर एक पुलिया का निर्माण किया गया था। दो दिन पूर्व पुलिया के गिर जाने से मलबा नाले में अट गया है। इस कारण पानी की निकासी में समस्या खड़ी हो गई। मामले में पालिका प्रशासन को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नही हो पाया । शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम, पूर्व सभासद अनीस जंग, राजीव, देवेंद्र, सहित कई लोगों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए बताया कि ठेकेदार की ओर से मानक के अनुसार काम नहीं किया गया है। जिस कारण पुलिया बनने के कुछ दिन बाद ही टूटकर गिर गई है। पुलिया के टूटने पर पानी की निकासी में परेशानी आ रही है। इससे आम जन परेशान है। पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने जिलाधिकारी से प्रकरण में जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें