शामली। सत्यनारायण शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ने बंदरों से हो रही परेशानी की है। उन्होंने बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर पालिका ईओ लालचंद भारती और वन विभाग अधिकारी से निवेदन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के आसपास तीन दिन से सैकड़ों बंदर घूम रहे है। स्कूल परिसर में पेड़ पर भी काफी संख्या में बंदर रहते है। जिस कारण छोटे छात्र-छात्राएं काफी डरे हुए है। कई बार बंदर बच्चों के लंच बॉक्स भी छीनकर ले गए है। वहीं मंदिर में आने वाले श्रद्घालु भी बंदरों के आतंक से डरे हुए है। उन्होंने सभी बंदरों को जल्द से पकड़वाने की मांग की है।