फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर त्रैवार्षिक चुनाव में एक बार चुन गए जिलाध्यक्ष पवन संगल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कानपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव में एक बार फिर शामली के दवा विक्रेता पवन कुमार संगल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शामली जिले का निर्विरोध अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव सात और आठ अप्रैल का आयोजित किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शामली जिले का निर्विरोध अध्यक्ष पवन कुमार संगल, जिला महामंत्री पद पर अनीस अहमद, कांधला के व्यापारी ईश्वर दयाल कंसल को प्रदेश संयुक्त महामंत्री चुन लिया गया हैं। प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के निर्देश पर जिला व नगर कार्यकारिणी शीघ्र घोषित की जाएगी। कानपुुर से लौटे व्यापारियों में विनीत कुमार कर्णवाल, वरुण संगल, दीपक, अमित चौधरी, विनीत संगल, सजीव, ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन, विपिन कुमार ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें