फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फलेग मार्च के दौरान हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बजते ही थानों में बजे घंटे, अलर्ट नजर आई पुलिस
विज्ञापन

शामली/कैराना/झिंझाना। पुलिस की सतर्कता जानने के लिए कप्तान ने पूरे जिले में घंटा ड्रिल कराया। ठीक चार बजे पूरे जिले के सभी थानों में एक साथ घंटे बजाए तो पूरे थानों की फोर्स चंद मिनटों में एक जगह आकर खड़ी हो गई। फोर्स ने उसके बाद अपने-अपने कस्बों में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने पूरे जिले के थानों में घंटा बजाओ व्यवस्था लागू कराई है। इसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में यदि फोर्स की जरूरत पड़े तो बाहर से फोर्स नहीं मंगानी पड़े और घंटा बजते ही अधिक से अधिक फोर्स थाने में ही एकत्र हो जाए। सभी थानों में कप्तान के आदेश पर घंटे लगाए जा चुके हैं। रविवार को पूरे जिले में ठीक चार बजे इसका ट्रायल किया गया, जिसे घंटा ड्रिल का नाम दिया गया। ठीक चार बजे कप्तान देवरंजन वर्मा के आदेश पर जिले के सभी थानों में एक साथ चार बजे घंटे बजाए गए। इसका इसका असर भी दिखा। चंद मिनटों में थाने में फोर्स एकत्र हो गई और उसके बाद सभी थानों की पुलिस अपने-अपने थानाक्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और बाजारों में व्यापारियों को अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। एक साथ पूरे जिले के शामली, कैराना, झिंझाना, थानाभवन सहित अन्य थानों में किया गया फ्लैग मार्च देखने लायक था। उधर, एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि फोर्स को अलर्ट करने की जरूरत है। यदि कोई बात होती है तो थाने से ही बड़ी मात्रा में फोर्स आपात स्थिति में एकत्र की जा सकती है। यदि फोर्स बाजारों में गश्त करेगी तो उसकी मौजूदगी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें