विश्वविद्यालय स्थापित कराने की वकालत
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 14 वे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर क्रमिक अनशन पर पांचवें दिन कुड़ाना के पूर्व प्रधान के नेतृत्व में पांच लोगों ने क्रमिक अनशन किया। वहीं, धरनास्थल पर पहुंचे परिवहन राज्यमंत्री को मंच के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए जनपद में यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग की।
उच्च शिक्षा विचार मंच के तत्वावधान में शहर के सुभाष चौक पर यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कांधला अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने अपने साथियों के साथ समर्थन दिया और सहयोग करने का आश्वासन दिया। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के सभी पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर यशपाल पंवार के नेतृत्व में अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के अय्यूब जंग ने अपने साथियों के साथ समर्थन दिया। जगमेंद्र राणा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपना समर्थन दिया। धरनास्थल पर पहुंचे परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रमेश विश्वकर्मा, विनोद अत्री, बाबू पंवार, ओमपाल सिंह व चंद्रपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सौंपते हुए जनपद में यूनिवर्सिटी की स्थापना कराने की मांग की। इस दौरान धरना स्थल पर तेजपाल गुर्जर, धर्मेंद्र कुमार बावरिया, भानू प्रताप सिंह, सुनील मलिक , विश्वास गर्ग, रण कुमार शर्मा, आचार्य देवेंद्र देव, ब्रजवीर, जितेंद्र राणा, बलराज मुखिया, सोहराम सिंह, राजेंद्र सिंह भैंसवाल, अरुण सिंह, कावेंद्र सिंह बनत, कौमिंद्र , सत्यपाल आर्य, बाबा राजबीर सिंह लांक, चमन सिंह पुंडीर, मनीष भटनागर, ब्रजपाल राणा, सोमदेव, सुभाष हटवाल, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, रेखा संगल, प्रभात मलिक, संगीता जिंदल, बाबा रामपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, भूषण जिंदल, जितेंद्र राणा ने पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान मंच के सलाहकार सत्यप्रकाश अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।