शामली। गांव गोगवान निवासी अब्बास और सफात के खेत में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। गन्ने के खेत में लगी भयंकर आग देखकर आसपास के किसानों ने सूचना अब्बास को दी। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। किसानों पानी का छिड़काव कर तथा आग आगे नही बढ़े इसके लिए ट्रैक्टर चलाकर गन्ने को रौँदा। घंटों की मशक्कत के बाद तब जाकर आग बुझी, लेकिन तब तक करीब 30 बीघा गन्ना जल गया। गन्ने के खेत में आग क्यों और कैसे लगी, इसका कारण नहीं पता चल जा सका है। उधर किसान का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।